शुक्र (venus) ग्रह के बारे में रोचक जानकारी
1️- शुक्र (venus) ग्रह क्या है?
शुक्र ग्रह हमारे सौरमंडल का दूसरा ग्रह है, जो सूर्य से दूरी के क्रम में पृथ्वी के बाद आता है।
यह आकार में पृथ्वी से काफ़ी मिलता-जुलता है, इसलिए इसे पृथ्वी की बहन (Earth’s Twin) भी कहा जाता है।
2️- शुक्र ग्रह के अन्य नाम
हिंदी नाम: शुक्र ग्रह
अंग्रेज़ी नाम: Venus
रोमन देवी: प्रेम और सौंदर्य की देवी
संस्कृत नाम: शुक्रम्
लोकप्रिय नाम: सांझ का तारा‚ भोर का तारा
3- आकार और बनावट
व्यास: लगभग 12,104 किलोमीटर अर्थात 7521.0769 मील
यह एक पथरीला (Rocky) ग्रह है
इसकी सतह पर पहाड़, मैदान और ज्वालामुखी पाए जाते हैं
4- सूर्य से इसकी दूरी
औसत दूरी: लगभग 10.8 करोड़ किलोमीटर
शुक्र, बुध के बाद सूर्य के सबसे पास के ग्रहों में से एक है
5️-शुक्र ग्रह पर वातावरण (Atmosphere)
शुक्र का वातावरण बहुत घना और खतरनाक है।
-यहां कई प्रकार की गैसे पाई जाती हैं जिनमें मुख्य गैसें:
कार्बन डाइऑक्साइड (CO₂) – लगभग 96%
नाइट्रोजन – लगभग 3%
सल्फ्यूरिक एसिड के बादल
-यही कारण है कि शुक्र पर अत्यधिक ग्रीनहाउस प्रभाव होता है।
6️- शुक्र ग्रह का तापमान (Temperature)
शुक्र ग्रह का औसत तापमान: लगभग 460°C रहता है जो इसे
सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह बनाता है यहाँ सीसा (Lead) भी पिघल सकता है
7️- दिन और वर्ष
शुक्र का एक दिन 243 पृथ्वी दिन के बराबर होता है
जबकि शुक्र का एक वर्ष 225 पृथ्वी दिन के समान होता है।
* मज़ेदार बात:
शुक्र पर एक दिन, एक साल से भी लंबा होता है।
8️- शुक्र ग्रह के घूमने की अनोखी दिशा
शुक्र ग्रह पूर्व से पश्चिम की बजाय
पश्चिम से पूर्व की ओर घूमता है
इसे उल्टा घूर्णन (Retrograde Rotation) कहते हैं
9️- शुक्र ग्रह की सतह
हज़ारों ज्वालामुखी और बड़े-बड़े मैदान
ऊँचे पर्वत जिसमें Maxwell Montes सबसे ऊँचा पर्वत
10-चंद्रमा की संख्या
शुक्र ग्रह का कोई भी चंद्रमा नहीं है
1️1- पानी और जीवन की संभावना
वर्तमान में पानी नहीं पाया जाता लेकिन अतीत में यहाँ पानी होने के संकेत मिलते हैं जिस्से जीवन की संभावना लगभग न के बराबर है
1️2- शुक्र ग्रह का रंग और चमक
आकाश में सबसे चमकीला ग्रह
चाँद के बाद सबसे ज़्यादा चमकदार
इसका पीला-सफ़ेद रंग बादलों की वजह से दिखता है
1️3- शुक्र से जुड़े अंतरिक्ष मिशन
Venera (रूस)
Magellan (NASA)
Akatsuki (जापान)
इन मिशनों ने शुक्र की सतह और वातावरण का अध्ययन किया।
1️4- रोचक तथ्य
-शुक्र ग्रह का वायुदाब पृथ्वी से 90 गुना अधिक है
-शुक्र और पृथ्वी का आकार लगभग समान है
- शुक्र पर सूरज पश्चिम से उगता है
-शुक्र पर हमारी पृथ्वी की तरह पानी की बारिश नहीं होती है, क्योंकि यहा बरसता है सल्फ्यूरिक एसिड
*निष्कर्ष
शुक्र ग्रह देखने में सुंदर और चमकीला है, लेकिन असल में यह सौरमंडल कासबसेखतरनाक और गर्म ग्रह है। इसकी अत्याधिक गर्मी का कारण इसका सूर्यसे नजीदक होना है इसका अध्ययन हमें यह समझने में मदद करता है कि
ग्रीनहाउस प्रभाव कितना विनाशकारी हो सकता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें